चोरी के लैपटॉप और मोबाइल बेचने वाला गिरफ्तार
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में चोरी के लैपटॉप और मोबाइल खरीदने और बेचने का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि गफ्फार मार्केट में दुकान चलाने वाले जितेंद्र (28) को करोलबाग मेट्रो स्टेशन से शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार जितेंद्र की समूची दिल्ली के मोबाइल चोरों और पाकेटमारों से सांठगांठ है। वह उनसे चोरी के माबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य सामान खरीदता और अन्य ग्राहकों को बेचता है।
अधिकारी के मुताबिक आरोपी से चार लैपटॉप और 60 माबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications