पुस्तक पर प्रतिबंध हटाने पर सरकार को घेरेगी शिव सेना
इससे पहले शिव सेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के समीप जेम्स लेन की शिवाजी पर आधारित पुस्तक पर से प्रतिबंध हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी इस पुस्तक की महाराष्ट्र में बिक्री नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा, "जिस शख्सियत की हम इतनी श्रद्धा करते हैं उनका अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
'शिवाजी : मुस्लिम भारत में हिन्दू सम्राट' नामक इस पुस्तक में शिवाजी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
जूनियर कॉलेजों में दाखिले के लिए दसवीं कक्षा के छात्रों के अंकों के मूल्यांकन के लिए 'बेस्ट फाइव' फार्मूले को अपनाए जाने की भी ठाकरे ने आलोचना की।
उन्होंने कहा, "राज्य सरकार इस मुद्दे का सही हल निकालने में असफल रही है। इसने जूनियर कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।"
उन्होंने ईंधन के मूल्यों में की गई वृद्धि के लिए भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications