जगनमोहन की यात्रा जारी

हैदराबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने रविवार को भी अपनी 'ओडरपू यात्रा' जारी रखी।

पार्टी ने जगन को यह यात्रा न करने की चेतावनी दी थी। पिछले साल दो सितंबर को हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में तत्कालीन मुख्यमंत्री और जगन के पिता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मौत हो गई थी। जगन इस यात्रा के जरिए अपने पिता की मृत्यु के बाद आत्महत्या करने वाले लोगों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

जगन की यात्रा से चिंतित मुख्यमंत्री के. रोसैया ने रविवार को राजस्व मंत्री धर्मना प्रसाद राव सहित कैबिनेट के अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ बैठक की। इस प्रकार की खबरें थी कि दो मंत्री और कुछ विधायक जगन की यात्रा में शामिल होना चाहते थे।

यूं तो जगन की यात्रा का यह चरण शनिवार को श्रीकाकुलम में ही समाप्त हो जाना था लेकिन इसे रविवार तक बढ़ा दिया गया। जगन समर्थकों का कहना था कि उनकी यात्रा आठ घंटे विलंब से चल रही थी इसलिए उसे रविवार तक बढ़ाया गया।

जगन ने इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लेते हुए कहा था कि आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों को उनकी यात्रा में शामिल होने से रोका जा रहा है।

जगन ने कहा था, "मैंने क्या अपराध कर दिया है। मैं आपसे पूछ रहा हूं कि क्या अपने मंत्रियों और विधायकों को यात्रा में शामिल होने से रोकना उचित है।"

रविवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जगन की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई। प्रदेश इकाई के प्रवक्ता तुलसी रेड्डी ने कहा, "जगन खुद अपनी यात्रा को गैरराजनीतिक बता रहे हैं। ऐसे में वह क्यों चाहते हैं कि उनकी यात्रा में विधायक और मंत्री शामिल हों।"

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. गोवर्धन रेड्डी ने कहा कि जगन अपनी यात्रा के जरिए पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोड शो में शामिल होने के लिए लोगों के बीच पैसे बांटे जा रहे हैं।

कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ व राज्यसभा सदस्य हनुमंथ राव ने कहा कि जगन की यात्रा का विरोध करने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं। "ऐसी धमकियों के आगे मैं झुकने वाला नहीं हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+