उप्र में सड़क हादसा, 10 मरे
लखनऊ, 11 जुलाई(आईएएएस)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार तड़के ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर होने से ट्रैक्टर पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 गंभीर रूप से घायल हो गए।
कन्नौज कोतवाली के मानीमऊ कस्बे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को कानपुर और कन्नौज के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।"
पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर बैंडबाजे वाले थे, जो तड़के ट्रेक्टर पर सवार होकर एक बारात से वापस घर लौट रहे थे। सभी आस-पास के गांवों के रहने वाले थे। सिंह ने कहा कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications