ईंधन की कीमतों पर गुमराह कर रहे वाम दल : अहलूवालिया
अहलूवालिया ने इस सिद्धांत को खारिज कर दिया कि पेट्रोलियम कंपनियां भारी मुनाफा कमा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों के खातों में दिख रही अतिरिक्त रकम सरकार से मिली सब्सिडी का परिणाम है।
समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन पर करन थापर के कार्यक्रम डेविल्स एडवोकेट पर अहलूवालिया ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि वाम दल पूरी तरह गलत हैं और जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि उनके पास काफी अधिक अच्छे अर्थशास्त्री हैं और वे जानते हैं कि वे केवल एक शुद्ध राजनीतिक लाभ हासिल कर रहे हैं। उनके तर्क का कोई अर्थशास्त्रीय आधार नहीं है क्योंकि उन्होंने तस्वीर के दूसरे पहलू को छोड़ दिया है।"
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और केरोसीन के दामों में वृद्धि के सरकार के फैसले का बचाव करते हुए अहलूवालिया ने कहा कि केवल सरकारी सब्सिडी के कारण ही तेल कंपनियों को मुनाफा हो रहा है।
अहलूवालिया ने माना कि कुछ पेट्रोलियम पदार्थो पर करों की दर कुछ पड़ोसी देशों की तुलना में भी अधिक है लेकिन कहा कि इसका सामाजिक और तर्कसंगत पहलू है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में पेट्रोल और डीजल के सस्ते होने का कारण यह है कि देश में केरोसीन और रसोई गैस सस्ती है। सरकार इन दोनों पर काफी अधिक सब्सिडी देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications