नक्सलियों से निपटने के लिए सेना की जरूरत : रमन
रायपुर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शनिवार को कहा कि नक्सलियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को रणनीतिक मदद के लिए सेना मुहैया कराई जानी चाहिए।
सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "नक्सलियों से लंबी लड़ाई लड़ी जानी है और प्रचालन-तंत्र में सहयोग के लिए सुरक्षा बलों को सेना की मदद की जरूरत पड़ेगी। नक्सलियों के विरुद्ध घने जंगलों में कार्रवाई करने के लिए सुरक्षा बलों को विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत भी है।"
राज्य सरकार का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर नियंत्रण नहीं है-जैसी दी जा रही टिप्पणी के संदर्भ में पूछने पर उन्होंने कहा, "सरकारी तंत्र की नजर राज्य के हर स्थान पर है।"
उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलियों के परिवार के साथ बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिंह ने कहा, "सुरक्षा बल बेहतर काम कर रहे हैं। नक्सलियों की पकड़ अपने गढ़ पर ढीली पड़ने लगी है।"
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष कई बार बम विस्फोट और गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी है। हिंसक वारदातों में 150 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या जवानों की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications