फिनलैंड की साफ्टवेयर कंपनी बेंगलुरू में करोबार शुरू करेगी
क्वांटेल की भारतीय इकाई के उपाध्यक्ष राजेश सेंगमेदू ने आईएएनएस से कहा, "विकास के लिए हमारी योजना के मुताबिक हम भारत में कारोबार का विस्तार करेंगे। यहां हम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन और इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बेंगलुरू में कार्यालय की शुरूआत सितंबर महीने से करेंगे।"
हैदराबाद में अभी कंपनी का कार्यालय है जहां उसके 50 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी यहां से यूरोप के लिए ऑउटसोर्सिग का काम करती है।
सेंगमेदू ने कहा, "बेंगलुरू केंद्र के लिए 3-4 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और शुरूआत में 30 इंजीनियर रखे जाएंगे।"
यह कंपनी यूरोप और एशिया में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं को सेवाएं देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications