पुन: अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी सुनीता विलियम्स
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जून 2012 में फिर से अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी।
महिलाओं की श्रेणी में सबसे अधिक 195 दिन अंतरिक्ष में बिताने का रिकॉर्ड विलियम्स के नाम है। 44 वर्षीया विलियम्स नौ दिसंबर 2006 से 22 जून 2007 तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह चुकी हैं।
विलियम्स स्टेशन कमांडर के रूप में वहां रहेंगी। वह 'सोयूज 31 के माध्यम से रूसी अंतरिक्ष यात्री फ्लाइट इंजीनियर यूरी मालेनचेंको और जापान के अंतरिक्ष यात्री आकिहीको होशिदे के साथ उड़ान भरेंगी।
विलियम्स गुजरात की हैं। उनके पिता दीपक पांड्या और माता बोनी पांड्या हैं। सुनीता का जन्म ओहायो में हुआ था।
गौरतलब है कि पिछली अंतरिक्ष यात्रा के दौरान विलियम्स अपने साथ 'भागवत गीता' की एक प्रति, भगवान गणेश की छोटी मूर्ति और कुछ समोसे ले गई थीं। लेकिन इस बार की यात्रा के दौरान वह क्या लेकर जाएंगी इस बारे में अभी निश्चित नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications