मून ने श्रीलंकाई विरोध की आलोचना की
हक के हवाले से सिन्हुआ ने लिखा है, "मौजूदा परिस्थिति के मद्देनजर, मून ने संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक नील बुहने को मंत्रणा के लिए न्यूयार्क वापस बुला लिया है।"उन्होंने कहा कि महासचिव ने कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) क्षेत्रीय केंद्र को भी बंद करने का निर्णय लिया है।मंगलवार को शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन गुरुवार को उस समय तेज हो गया जब निर्माण मंत्री विमल वीरावांसा ने अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी।
इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले केंद्रीय मंत्री की मांग है कि संयुक्त राष्ट्र उस सलाहकर दल के गठन के फैसले को वापस ले जिसे तमिल विद्रोहियों के खिलाफ युद्ध के आखिरी चरण में कथित युद्ध अपराधों की जांच के लिए गठित किया गया है।श्रीलंकाई सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह इस संकट के जल्द समाधान का रास्ता ढूंढ़ रही है। विदेश मंत्री जी. एल. पीरिस ने हालांकि यह भी कहा कि सरकार किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित नहीं करेगी।
श्रीलंका के निर्माण मंत्री विमल वीरावंसा और उनके नेशनल फ्रीडल फ्रंट (एनएफएफ) पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार से कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि बान ने पिछले महीने तीन विशेषज्ञों का एक दल नियुक्त किया था जिससे कहा गया है वह श्रीलंका में 26 साल के गृह युद्ध के आखिरी चरण में श्रीलंकाई सरकार की जवाबदेही के संबंध में अपने विचार दे। इस युद्ध में पिछले साल तमिल विद्रोहियों की हार हुई थी और इसमें हजारों लोग मारे गए थे।













Click it and Unblock the Notifications