बड़े बर्गर पर रोक लगाना चाहते हैं दंत विशेषज्ञ
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार ताइवान में 'नेशनल येंग-मिंग यूनिवर्सिटी' के दंत चिकित्सका विभाग के प्रोफेसर हसु मिंग लून ने कहा है कि बड़े आकार का बर्गर खाने की वजह से लोगों के जबड़े में घाव हो जाता है या मुंह खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
समस्या तब बढ़ सकती है जब लोग मुंह के आकार से तीन इंच बड़ा बर्गर खाते हैं, जबकि इंसान के मुंह की बनावट के मुताबिक वह किसी वस्तु के लिए डेढ़ इंच तक खुल सकता है।
लून ने कहा कि बड़ा बर्गर खाने के लिए मुंह को ज्यादा खोलने की वजह से जबड़ों की हड्डी और कान के सामने वाले हिस्से की हड्डी को चोट पहुंच सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications