जगनमोहन की यात्रा शुरू, भारी भीड़ जुटी
जगनमोहन की तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत में इचतापुरम कस्बे में हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़कों के दोनों ओर और मकानों की छतों पर खड़े थे।
कडप्पा के सांसद ने अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के जन्मदिन पर उनकी एक मूर्ति का अनावरण किया तथा वाईएसआर ने वर्ष 2003 में अपनी 68 दिवसीय पदयात्रा जिस स्थान पर समाप्त की थी, वहां उनको श्रद्धांजलि दी।
वाईएसआर की मौत की खबर के सदमे से मरे लोगों के परिजनों को सांत्वना देने रवाना होने से पहले युवा नेता ने भारी भीड़ को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, "मैं अकेला नहीं हूं। मेरे पिता एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं।"
यात्रा शुरू करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की कांग्रेस नेतृत्व की चेतावनी का जगनमोहन ने कोई उल्लेख नहीं किया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनको यात्रा नहीं आरंभ करने की सलाह दी थी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसया ने मंत्रियों और विधायकों को जगनमोहन की यात्रा से दूर रहने को कहा है।
बुधवार शाम को रोसैया ने कहा कि आला कमान यात्रा नहीं, वरन उसके तरीके के खिलाफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications