आईआईटी कानपुर के छात्र की मौत
आईआईटी कानपुर से एम.टेक. मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र राकेश कुमार ठाकुर की बुधवार को शहर के महेंद्रु साइकेट्रिक सेंटर में मौत हुई।
ठाकुर की मौत के बारे में आईआईटी कानपुर ने बुधवार देर शाम एक आधिकारिक बयान जारी किया। आईआईटी कानपुर के निदेशक संजय गोविंद धांडे ने आईएएनएस को बताया कि ठाकुर की मौत निजी अस्पताल में हुई। वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित था।
आईआईटी कानपुर प्रशासन ने जहां एक तरफ घटना के पीछे खुदकुशी जैसी कोई बात होने से साफ इंकार किया है, वहीं संस्थान के कुछ छात्रों ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। उनका मानना है कि घटना के पीछे कोई पेंच हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकुर के शव को उनके परिजनों को गुप्त रूप से सौंप दिया गया।
ठाकुर बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। आईआईटी अधिकारियों के मुताबिक उसकी मौत के समय उसके परिजन अस्पताल में मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications