मेक्सिको में पत्रकार की हत्या
मेक्सिको सिटी, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको के मिचोआकन प्रांत में एक समाचार पत्र के संपादक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ह्यूगो ओलिवेरा 'अल दिया दे मिचोआकन' अखबार के संपादक थे। वह 27 साल के थे। उनका शव मंगलवार को तेपालकाटेपेक कस्बे में बरामद किया गया।
ओलिवेरा के परिजनों और मित्रों ने बताया कि उन्हें आखिरी बार सोमवार रात नौ बजे देखा गया जब वह अपने दफ्तर से बाहर निकले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications