कश्मीर में मीडिया के कार्यो में रुकावट डालने की निंदा
कश्मीर के पत्रकार संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उमर अब्दुल्ला सरकार 'मीडिया कर्मियों के कार्यो में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर रही है।'
पत्रकार संघ ने बुधवार को यहां बैठक की और कार्यो में रुकावट डालने तथा मीडिया कर्मियों के खिलाफ पुलिस बल का प्रयोग करने की निंदा की।
बयान के अनुसार, "अशांति के मौजूदा दौर में सरकार को चाहिए कि वह ताजा हालात की पूरी जानकारी जनता को दे और अफवाह फैलाने वालों को हतोत्साहित करे, जबकि इसके विपरीत हो रहा है।"
पत्रकार संघ ने मंगलवार को सुरक्षा बलों द्वारा मीडिया कर्मियों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की, जिसमें कम से कम 12 पत्रकार घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications