शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 143 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 143.45 अंकों (0.81 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,471.03 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,623.66 के ऊपरी और 17,447.15 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 47.95 अंकों (0.91 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,241.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,296.75 के ऊपरी और 5,233.45 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.02 अंकों (0.06 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,189.13 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 10.81 अंकों (0.12 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,176.66 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.86 प्रतिशत और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, धातु और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.70 प्रतिशत, धातु कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.23 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.00 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल (1.86 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.59 प्रतिशत), टीसीएस (0.77 प्रतिशत) और भेल (0.05 प्रतिशत) शामिल हैं।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें टाटा मोटर्स (2.22 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.12 प्रतिशत), ओएनजीसी (1.87 प्रतिशत), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (1.83 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (1.47 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1549 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1341 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications