नेपाल में 3 अपहरणकर्ता ढेर

काठमांडू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी नेपाल के वनक्षेत्र में तैनात पुलिस के गश्त लगाने वाले दल पर अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले कथित तीन अपहरणकर्ताओं को मंगलवार को मार गिराया गया।

एक टेलीविजन चैनल के अनुसार पुलिस ने बताया कि नेपाल के तराई क्षेत्र में एक ट्रेक्टर से सीमेंट की ढुलाई करने वाले पांच व्यक्तियों का अपहरण हो गया था। फत्तेहपुर के जंगली इलाकों में इन लोगों को रखे जाने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक दल इनकी तलाश कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक तलाश में लगे पुलिस दल पर मंलगवार सुबह अपहरणकर्ताओं ने जंगल में से ही गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में तीन अपहरणकर्ता ढेर हो गए।

पुलिस ने बताया कि ट्रेक्टर चालक गणेश चामर सहित सभी पांच व्यक्तियों को बचा लिया गया है।

मारे गए व्यक्तियों की तुरंत शिनाख्त नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि अपहरणकर्ता एक भूमिगत संगठन 'नेपाल मार्क्‍सिस्ट डेमोक्रेटिक यूथ टाईगर्स' के सदस्य थे।

पुलिस ने बताया कि अपहरण की वारदात के दो मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+