भारत बंद का राजस्थान में व्यापक असर

बंद में व्यापारिक संगठनों के शामिल होने का असर दिखाई दे रहा है। बाजार पूरी तरह बंद हैं और शहर में ऑटो व सिटी बस सर्विस भी पूरी तरह ठप्प हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 11 अधिकारियों को विशेष तौर पर तैनात किया हैं। पूरे शहर में चारो ओर पुलिस की गश्त जारी है।
जयपुर में सुबह से ही भाजपा व दूसरे संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कई स्थानों पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। बंद के कारण बाजार, सिनेमा हॉल, डिपार्टमेन्टल स्टोर और मॉल्स में भी किसी तरह की हलचल नहीं दिखी। मजदूर यूनियनों के बंद में शामिल होने के कारण राजस्थान रोडवेज की बस सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
चिकित्सालय, दुकानें, बिजली, पानी, एंबुलेन्स और परीक्षा कार्यक्रमों को बंद से मुक्त रखा गया है। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार किसी भी इलाके से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। गंगानगर, बीकानेर और शेखावाटी के कुछ शहरों में वाम दलों के कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications