भारत बंद: सपा कार्यकर्ताओं ने रेलगाड़ियां रोकीं
सपा कार्यकर्ताओं ने जौनपुर शहर के निकट जौनपुर-इलाहाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी को देर तक रोके रखा। वाराणसी रेलवे स्टेशन के निकट बनारस-भटनी पैसेंजर को रोक दिया। पटरी पर बंद समर्थकों के जमा हो जाने से रेल सेवाएं बाधित हुईं।
इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (सिटी) एस.एस. बघेल ने बताया कि बंद समर्थकों ने इलाहाबाद में गंगा-गोमती एक्सप्रेस को रोका। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications