ब्रिटेन : कैंसर की जांच कराएं दक्षिण एशियाई
लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई लोगों और अन्य जातीय अल्पसंख्यकों से नियमित रूप से कैंसर की जांच कराने के लिए कहा गया है।
एक स्वैच्छिक निकाय 'एथनिक माइनॉरिटी कैंसर अवेयरनेस वीक' (ईएमसीएडब्ल्यू) नौ जुलाई को नॉटिंघम और 10 जुलाई को लंदन में निशुल्क परामर्श शिविरों का आयोजन कर रहा है।
ईएमसीएडब्ल्यू का कहना है कि दक्षिण एशियाई समुदाय की कुछ महिलाओं को या तो कैंसर की नियमित जांच कराने के प्रति जागरूक होना चाहिए या वास्तव में एक जांच करा लेनी चाहिए।
वैसे दक्षिण एशियाई महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले सामान्य आबादी की तुलना में कम हैं जबकि मुंह के कैंसर के मामले ज्यादा हैं। उनमें लीवर कैंसर होने की दर भी बहुत ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications