उप्र में भाजपा नेता का अपहरण

बुलंदशहर, 5 जुलाई, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के एक स्थानीय नेता का अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।

पुलिस के मुताबिक शहर के ब्रह्मनंदपुरी इलाके में रहने वाले भाजपा नेता एवं व्यवसायी सुधीर कुमार गर्ग (60) का आज उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह सुबह घर से नजदीक के एक पार्क में टहलने के लिए निकले थे।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक आर. के. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अपहर्ताओं ने ही गर्ग के परिजनों को फोन करके अपहरण की जानकारी दी हालांकि उनकी तरफ से अभी तक फिरौती की मांग नहीं की गई है।

सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर अपहर्ताओं की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपहरण के पीछे क्या मकसद है फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है। अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद ही सही कारण सामने आ पाएंगे। पुलिस के मुताबिक गर्ग जिला भाजपा कमेटी के सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+