कनाडा में 2 सिख भाई गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय परमिंदर बस्सी और 27 वर्षीय रविंदर बस्सी ने समलैंगिक जोड़े पीटर रीगर और उसके साथी डेविड होल्जमैन को पिछले महीने बुरी तरह पीटा था।
समलैंगिक युवकों पर दोनों सिख भाइयों ने तब हमला कर दिया था जब वे 12 जून को अपने घर से बाहर जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि सिख युवकों ने समलैंगिक संबंधों पर अपनी दकियानूसी सोच के कारण युवकों की पिटाई की।
पुलिस ने 18 जून को एक संवाददाता सम्मेलन में इस हमले की घटना की वीडियो फुटेज दिखाई थी ताकि हमलावर लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दोनों सिख युवकों को गुरुवार को उनके वैंकूवर के करीब रिचमंड स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने दोनों भारतीय-कनाडाई भाइयों की गिरफ्तारी के बाद कहा, "पुलिस ने बेहतर रास्ता अपनाया और लोगों की सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया।"
प्रवक्ता ने कहा, "हमने दो हफ्तों तक लगातार जांच की। कई लोगों से पूछताछ की। यहां तक कि हमने दोनों आरोपियों से भी पूछताछ की थी।"
पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को पांच जुलाई को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications