अमेरिका अफगानिस्तान में भारत की सहभागिता का पक्षधर
अमेरिका की रक्षा अवर सचिव माइकल फ्लोरनी ने गुरुवार को कहा, "हम भारत की भूमिका को काफी महत्व देते हैं और उम्मीद करते हैं कि अफगानिस्तान आर्थिक एवं सामाजिक पुनर्निर्माण के अभियान में भारत सहयोग देगा।"
एशिया सोसाइटी में भारत-अमेरिकी रक्षा संबंधों पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा, "हम भारत की सहभागिता को अफगानिस्तान के विकास के अहम हिस्से के रूप में देख रहे हैं, ताकि देश का भविष्य संवर सके।"
फ्लोरनी ने पाकिस्तान में तनाव कम करने के किए जा रहे प्रयास की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि तीनों देश भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिलजुल कर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "ये सभी क्षेत्र में स्थायित्व चाहते हैं और हम तीनों देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी के हिमायती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications