नक्सलियों की गिरफ्त में आए जापानी पत्रकार से पूछताछ
पुलिस को सूचना दिए बिना जिले के नक्सली प्रभावित गांव में गए पत्रकार को पूछताछ के लिए मिदनापुर पुलिस लाइंस में लाया गया था।
पुलिस उपाधीक्षक (आपरेशंस) अनीश सरकार ने बताया, "हम दोनों से नक्सलियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं और यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वहां जाने का उनका मकसद क्या था।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार ताकेची साकुरागा और सुजीत शर्मा सालबनी के निकट मधुपुर गांव में गए थे, जहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) समर्थक नलिनी महतो की गुरुवार रात संदिग्ध नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
दोनों को जनजातीय संगठन पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटीज (पीसीएपीए) के सदस्यों ने पकड़ा था। स्थानीय मीडियार्मियों के आग्रह पर उन्हें छोड़ दिया गया। उसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications