निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने बारामुला में सैनिकों से मुलाकात की
सेना के अधिकारियों और जवानों से हुई इस मुलाकात में चुनाव आयोग ने उरी सेक्टर में तैनात इन जवानों से चुनाव में हिस्सा लेने के समय होने वाली परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी बी. आर शर्मा और चुनाव आयोग के महानिदेशक अक्षय राउत मौजूद थे।
इस दौरान सेना जवानों और अधिकारियों ने वोट देने में होने वाली परेशानियों के संबंध में जानकारी दी। चावला ने उनसे मतपत्र, फर्जी वोटिंग और फोटो पहचान पत्र के संबंध में बातचीत की। चुनाव आयुक्त ने जवानों को आश्वासन दिया कि वे जरूरी कदम उठाकर सेवाओं में लगे लोगों को मतदान की परेशानियां दूर करने के सभी प्रयास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications