ओबामा को 15वें सबसे अच्छे राष्ट्रपति का दर्जा मिला

वाशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका मे एक ताजा सर्वे में राष्ट्रपति बराक ओबामा को 15वें सबसे बेहतर राष्ट्रपति का दर्जा मिला है। राष्ट्रपतियों की इस सूची में ओबामा को बिल क्लिंटन से नीचे और रोनाल्ड रीगन से ऊपर स्थान दिया गया है।

सीएना कॉलेज द्वारा कराए गए इस सर्वे में अमेरिका के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 238 विद्वानों को शामिल किया गया था। इस सर्वे में बनाई गई सूची में ओबामा को क्लिंटन के 13वें स्थान से दो स्तर नीचे 15वां स्थान मिला है जबकि वे रीगन से तीन स्थान ऊपर आंके गए हैं।

सूची में फ्रेंकलिन डी. रूजवेल्ट को पहला स्थान दिया गया है। अमेरिका में 1982 में शुरू हुए इस सर्वे के इतिहास में रूजवेल्ट हमेशा पहले स्थान पर रहे।

इसके अलावा टेडी रूजवेल्ट, अब्राहम लिंकन, जार्ज वाशिंगटन और थामस जेफरसन लगातार सर्वोच्च पांच स्थानों पर बने हुए हैं।

सीएना के सांख्यिकी व्याख्याता और इस सर्वे के निदेशक डगलस लांगस्टार्म ने कहा, "ओबामा ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन वे दूसरों से ज्यादा कुछ अलग नहीं कर पाए।"

कल्पनाशीलता (छठवें), संप्रेषण क्षमता (सातवें) और विद्वता (आठवें) के मामले में उन्हें बेहतर स्थान मिले हैं। पृष्ठभूमि के मामले में ओबामा को काफी निचला बत्तीसवां स्थान मिला है।

ओबामा से पहले के राष्ट्रपति जार्ज बुश को सूची में 39वां स्थान मिला है। जार्ज बुश पांच सबसे बुरे राष्ट्रपतियों में शुमार हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+