मुठभेड़ में नक्सली सरगना ढेर (लीड-1)

हैदराबाद से लगभग 300 किलोमीटर दूर अदीलाबाद जिले में जोगापुर के निकट जंगल में लगभग 3 बजे सुबह पुलिसकर्मियों की कार्रवाई के दौरान मारा गया। आजाद प्रतिबंधित संगठन का प्रवक्ता भी था।

मुठभेड़ के दौरान मारे गए एक अन्य नक्सली की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक ए के 47 राइफल, 9 एमएम की पिस्तौल और दो थैले बरामद किए हैं।

आजाद, प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की पोलित ब्यूरो का सदस्य था। आजाद पर 12 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कृष्णा जिले का निवासी आजाद पिछले चार दशकों से नक्सली आंदोलन में सक्रिय था।

पुलिस ने इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक आजाद कांग्रेसी विधायक नरसा रेड्डी हत्या सहित कत्ल के दर्जन भर मामलों और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. जनार्दन रेड्डी की हत्या करने के असफल प्रयास का भी आरोपी था।

उधर, प्रतिबंधित संगठन ने आरोप लगाया है कि आजाद को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया। संगठन के अनुसार ने पुलिस महाराष्ट्र के नागपुर से आजाद को लाई थी और अदीलाबाद में उसकी हत्या कर दी।

अजाद के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 27 जवानों के मारे जाने के दो दिन बाद सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में आजाद मारा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+