ढाई लाख इंजन ख़राब: टोयोटा

कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी जापान की टोयोटा ने कहा है कि दुनिया भर में बेची गई उसकी कारों में से लगभग 25 प्रतिशत कारों का इंजन ख़राब है.
टोयोटा ने लगभग दस लाख कारें बेची हैं जिनमें से दो लाख 70 हज़ार कारों का इंजन ख़राब हैं.
कंपनी के मुताबिक़ चलते चलते इन कारों के इंजन बंद हो सकते हैं.
कंपनी की जिन कारों में ख़राबी की बात की गई है उसमें लक्ज़री श्रेणी में आने वाली कार लेक्सस भी शामिल है.
लेकिन अभी तक कंपनी ने ये साफ़ नहीं किया है कि वो ख़राब इंजन वाली इन कारों को वापस बुलाएगी या नहीं.
टोयोटा कंपनी के लिए ये दूसरा बड़ा झटका है.
पिछले सितंबर से अब तक कंपनी ने दुनिया भर से एक करोड़ से भी ज़्यादा कारों को गड़बड़ी की ख़बर मिलने के बाद वापस बुला लिया है.
ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल जून में कंपनी की बिक्री इस साल के मुक़ाबले 26.7 प्रतिशत अधिक थी.
इन सबका प्रभाव कंपनी की छवि पर भी पड़ा है और ख़राब कारों को वापस बुलाने की संभावना से कंपनी को होने वाले आर्थिक घाटे के कारण गुरुवार को कंपनी के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक गिरावट देखी गई.












Click it and Unblock the Notifications