नक्सलियों के खिलाफ चलाओ राजद्रोह का मुकदमा : विहिप
इलाहाबाद।
माओवादी देश के दुश्मन हैं उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। ये कहना है विश्व हिन्दू परिषद का। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में 26 सुरक्षाकर्मियों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग की कि माओवादियों और उनके वामपंथी समर्थकों को राजद्रोह का आरोपी बनाया जाए। id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>विहिप
के जिला प्रमुख पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने शहर के एक व्यस्त चौराहे पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 26 जवानों की मौत हो गयी थी। विहिप ने कहा, ''सरकार को माओवादियों और उनके वामपंथी समर्थकों के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए । माओवादियों ने देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है जबकि उनके वामपंथी समर्थक ऐसी कार्रवाइयों की अनदेखी कर रहे हैं ।""











Click it and Unblock the Notifications