यूपी में सड़का हादसा, 8 की मौत
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक ट्रक और टाटा क्वालिस की टक्कर हो जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।यह हादसा गुरुवार तड़के जिले के तलबेहट इलाके में हुआ।
तलबेहट थाना प्रभारी नवल किशोर तिवारी ने संवाददाताओं को बताया, "ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टाटा क्वालिस से टकरा गया जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"तिवारी ने कहा कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले थे।













Click it and Unblock the Notifications