कश्मीर के कई शहर कर्फ्यू की गिरफ्त में
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, "पुराने शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन हम नागरिकों को कहीं आने-जाने से रोक नहीं रहे हैं। ऐहतियाती प्रतिबंध शरारती और असामाजिक तत्वों के लिए की गई है।"रैनावाड़ी, नौहाटा, एम.आर. गंज, साफा कदल, सौरा और परिमपोरा थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार के हालात तुलनात्मक रूप से कुछ बेहतर हैं। श्रीनगर के ऊपरी इलाकों में निजी यातायात सामान्य है और पुराने शहरों में लोग खरीददारी कर रहे हैं।श्रीनगर जिले के पुलिस प्रमुख आशिक हुसैन बुखारी ने कहा, "हालात पर नजर रखी जा रही है और बिना वजह प्रतिबंध, एक मिनट से भी ज्यादा देर नहीं रहेंगे।"
अनंतनाग में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन किशोरों की मौत हो जाने के बाद भड़की जबरदस्त हिंसा के बाद अनंतनाग शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। पिछले एक सप्ताह में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में आठ युवकों की मौत हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications