हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में वॉल स्ट्रीट सुधार विधेयक पारित

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने एक अन्य वित्तीय संकट को टालने के उद्देश्य से वित्तीय नियामक व्यवस्था में सुधारों के पैकेज वाले एक विधेयक को पारित कर दिया। इसे राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए बड़ी विजय माना जा रहा है।

बुधवार को हाउस में विधेयक को 237-192 मतों से पारित किया गया और विधेयक पारित होने के नजदीक आ गया लेकिन सीनेट के इसे 12 जुलाई से पहले लेने की संभावना नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास रिपब्लिकन विरोध को समाप्त करने लायक संख्या है भी या नहीं।

करीब 18 महीने की सौदेबाजी और बहस के बाद आए विधेयक का उद्देश्य उपभोक्ताओं के संरक्षण को मजबूत करना, जटिल वित्तीय उत्पादों को स्पष्ट करने और संकट के समय वित्तीय संस्थाओं के बंद करने की नई व्यवस्था स्थापित करना है।

ओबामा ने कहा कि आज हाउस ने वॉल स्ट्रीट सुधारों के पक्ष में वोट दिया। इससे उपभोक्तओं को बेहतर संरक्षण और भविष्य में वित्तीय संकट के खिलाफ अर्थव्यवस्था को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह वॉल स्ट्रीट में यथास्थिति बनाए रखने के पक्षधरों के खिलाफ लंबी लड़ाई है लेकिन आज का वोट हर उस अमेरिकी की जीत है, जो लापरवाही और गैरजिम्मेदारी की वजह से लाखों रोजगारों तथा खरबों की संपत्ति के विनाश से प्रभावित हुआ है।

हाउस की डेमोक्रेट अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा, "इससे पारदर्शिता और जिम्मेदारी प्रदर्शित हुई.और इस कानून से यह आम धारणा बनती है कि करदाताओं के पैसे से खरात का अंत होगा।"

सीनेट में विधेयक पारित करने के लिए आवश्यक 60 वोट जुटाने के लिए डेमोकेट्रिक पार्टी को कुछ प्रगतिशील रिपब्लिकन सीनेटरों का समर्थन चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+