दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में एक शिक्षक को दुष्कर्म के एक मामले में कथित संलिप्तता की वजह से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिछले एक महीने से फरार था। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
जांच अधिकारी बी. मुखेदकर ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही 52 वर्षीय शिक्षक राजेंद्र नादर फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया, "शिकायत के मुताबिक आरोपी लड़की के साथ लगभग तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद से ही वह सांताक्रूज के वाकोला स्थित अपने घर से फरार हो गया।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के मुताबिक वह बुधवार को सत्र अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल करने वाला था लेकिन उसे अदालत के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि 13 वर्षीय पीड़िता खार की निवासी है और वह पास के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। नादर पीड़िता को ट्यूशन पढ़ाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications