गिरफ्तार नक्सली नेताओं को 12 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार नेताओं में से एक पार्टी की प्रदेश समिति का सचिव है। बुधवार को राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पांचों नेताओं को अलीपुर की अदालत में पेश किया।
सीआईडी के उप महानिरीक्षक अनुज शर्मा ने बताया, "सभी को 12 जुलाई तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है।" सभी पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून (यूएपीए) के तहत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।
गिरफ्तार नेताओं में नक्सलियों की नंदीग्राम जोनल कमेटी के सचिव मधुसूदन मंडल उर्फ नारायण की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है मानी जा रही है। उसे हाल ही में उसे प्रदेश समिति में शामिल किया गया था। पुलिस पिछले 10 महीने से मधुसूदन की तलाश कर रही थी।
मधुसूदन मंडल और पूर्वी मिदनापुर जिले में नंदीग्राम जोनल कमेटी के एक अन्य सदस्य सिद्धार्थ मंडल सहित कई प्रदेशों में सरकार के खिलाफ विद्रोह की नक्सली गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले तीन अन्य नक्सलियों राजेश मंडल, संजय मंडल और सचिन पारामाणिक को भी मंगलवार को गिरफ्त में लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications