गंगा में स्नान के बाद ब्रिटिश छात्र की मौत
लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में गंगा नदी में स्नान करने के कुछ दिनों बाद एक ब्रिटिश छात्र की मौत हो गई।
इस ब्रिटिश छात्र का नाम सैम बैंक्स था। वह 20 वर्ष का था। नदी में नहाने के बाद वह बीमारी पड़ गया और उसे अतिसार हो गया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार सैम के पिता ग्राहम ने बताया, "मुझे दोस्तों से पता चला कि सैम गंगा में स्नान करता था।"
सैम का पहले भारत में पोस्टमार्टम किया गया लेकिन उसकी मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। फिर उसके शव को ब्रिटेन लाया गया और फिर दोबारा पोस्टमार्टम हुआ।
सैम की मां लुईस ने बताया, "हमे इससे बहुत धक्का लगा है। उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल था।"
गौरतलब है कि मौत से कुछ दिनों पहले सैम को पता चला था कि उसे 'लंदन कॉलेज ऑफ कम्यूनिकेशन' में दाखिला मिल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications