तुर्की के प्रधानमंत्री पर जूता उछालने वाले को जेल
सेविले(स्पेन), 1 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के दक्षिणी शहर सेविले में एक आयोजन के दौरान तुर्की के प्रधानमंत्री रेसेप तायिप एर्दोगन पर जूता उछालने वाले कुर्द शख्स को तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अभियोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की इस दलील को नहीं माना कि स्वदेश भेजे जाने पर उसके साथ बदले की कार्रवाई की आशंका रहेगी।
यह 27 वर्षीय शख्स गत 22 फरवरी से ही सलाखों के पीछे है। उस शख्स का कहना है कि उसका इरादा एर्दोगन को घायल करने का नहीं था बल्कि उसका मकसद तुर्की में कुर्द अल्पसंख्यकों की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट करना था। उसके द्वारा उछाला गया जूता एर्दोगन को नहीं लग सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications