अमेठी शाहू जी महाराज नगर जिले में
इस जिले का नाम अमेठी न रखकर छत्रपति शाहू जी महाराज नगर रखा गया है, जिनके नाम पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार ने स्मारक बनाए हैं। पार्टी इन्हें दलित महापुरूष मानती है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अमेठी को छत्रपति शाहू जी महाराज नगर जिला बनाने का फैसला मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में आज लिया गया।
इससे पहले 2003 में अपने शासनकाल में मायावती ने अमेठी में जनसभा में उसे इसी नाम से जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन फैसला लागू होने से पहले उनकी सरकार चली गई और फिर मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव ने इसे टाल दिया।
2007 में मायावती फिर से सत्ता में आई लेकिन इस बार अमेठी को जिला बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications