तालिबान बम रखने में कर रहे बच्चों का इस्तेमाल
दैनिक 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार बीते पांच महीनों के दौरान हेलमंड प्रांत के संगीन शहर में पांच वर्ष तक के काफी संख्या में बच्चों का इस्तेमाल हथियारों को ढोने और निर्धारित जगह पर बम रखने के लिए किया गया है।
सेना के खुफिया सूत्रों के मुताबिक संगीन इलाके में लगभग 12 बच्चों का इस्तेमाल बम स्थापित करने में किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार तालिबान की सोच है कि ब्रिटिश सैनिक विस्फोटक पदार्थ स्थापित करने वाले बच्चों पर शक नहीं करेंगे और उन पर गोली भी नहीं चलाएंगे।
सर्विलांस कैमरे ने दस वर्ष से कम उम्र के दो ऐसे बच्चों की तस्वीर ली है, जिसमें एक बच्चा मुख्य सड़क के गड्ढे में विस्फोटक पदार्थ रख रहा था और दूसरा उसे पत्थर भरी बोरी और मिट्टी से ढक रहा था।
दैनिक के अनुसार बीते महीनों में संगीन शहर में सड़क किनारे 44 बम विस्फोट हो चुके हैं, जिसमें हर पांचवां बम बच्चों ने रखे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications