दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कुछ इलाकों में मामूली बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके बावजूद गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।"
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सत्र के औसत तापमान से दो डिग्री उपर था।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में दोपहर या शाम को तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications