बारिश से पटना में मौसम सुहाना
पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पटना और पूर्णिया में गुरुवार सुबह हल्की बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में गुरुवार को हल्की बारिश हुई जबकि बुधवार को 15़ 3 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में पिछले 24 घंटे के दौरान 55़ 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 27़ 3 डिग्री सेल्सियस, गया का 28़ 0, भागलपुर का 28़ 2 तथा पूर्णिया का 24़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित राज्य के कई इलाकों में गहरे बादल छाये हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में चक्रवात या निम्न दाब का क्षेत्र नहीं बन पा रहा है जिसके कारण बादल छाए रहने के बाद भी भारी बारिश नहीं हो पा रही है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कई इलाकों में आसमान पर बादल छाये हुए हैं और अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications