सुरक्षा बलों की हत्याओं का सिलसिला जारी रहेगा : नक्सली
भाकपा-माओवादी के अग्रिम संगठन डीके स्पेशल जोन कमिटी के प्रवक्ता गुडसा उसेंडी ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "हम सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहेंगे क्योंकि स्थानीय लोगों के खिलाफ उनके अत्याचार थम नहीं रहे हैं।"
उसने कहा, "29 जून को हुआ हमला सुरक्षा बलों का स्थानीय लोगों पर जारी अत्याचार के विरोध में बदले की कार्रवाई थी।"
इस हमले में कितने नक्सली शामिल थे या कितने नक्सली मारे गए, इन सवालों के जवाब वह टाल गया। इस हमले में 27 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications