Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फोर्टिस का पार्कवे को खरीदने का प्रस्ताव, 2.3 अरब डॉलर का सौदा

नई दिल्ली। स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 16 अस्पतालों का संचालन करने वाली सिंगापुर की पार्कवे होल्डिंग्स के पूरे शेयरों की खरीद की बोली लगाई है। सौदे का आकार करीब 2.3 अरब डॉलर आंका जा रहा है। फोर्टिस ने गुरुवार को इस कंपनी को खरीदने के लिए मलेशिया की सरकारी कंपनी खजाना की बोली से अधिक का प्रस्ताव रखा।

फोर्टिस के प्रोमोटर भाइयों मलविंदर और शिविंदर सिंह ने पार्कवे होल्डिंग्स के 24 प्रतिशत शेयर 68.53 करोड़ डॉलर में खरीदे थे लेकिन अब वे अस्पताल श्रृंखला पर कब्जे के लिए खजाना के साथ एक लड़ाई में उलझे हुए हुए हैं।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा, "मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह की होल्डिंग कंपनी आरएचसी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली कंपनी आरएचसी हेल्थकेयर और फोर्टिस हेल्थकेयर ने पार्कवे होल्डिंग्स के लिए नकद 3.8 डॉलर प्रति शेयर का प्रस्ताव रखा है।" बयान में कहा गया कि यह प्रस्ताव 26 मई के बंद की कीमत पर प्रस्तावित है।

क्लिक करें- पुरुष-महिला नहीं दे सकेंगे एक दूसरे को मसाज

पार्कवे होल्डिंग्स में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली खजाना ने अपने शेयर 51 प्रतिशत करने के लिए 3.78 डॉलर प्रति शेयर का प्रस्ताव रखा है। अपना नाम जाहिर करने के अनिच्छुक बैंकिंग उद्योग के एक जानकार के मुताबिक यदि खजाना बेहतर प्रस्ताव के साथ सामने आई तो पार्कवे पर कब्जे की लड़ाई तेज हो सकती है और सिंगापुर की कंपनी पर कब्जा करने के लिए सिंह बंधुओं को करीब 2.5 अरब डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं।

सिंह बंधुओं द्वारा दवा कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेट्रीज के 34.8 प्रतिशत पारिवारिक शेयर जापान की दाइची सैंक्यो को 2.5 अरब डॉलर में बेचने और भारत में फोर्टिस द्वारा वोकहार्ड के 10 अस्पताल 18 करोड़ डॉलर में खरीदने के बाद यह सौदा सामने आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+