बिहार में 4 नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार को बताया कि एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर चारों नक्सलियों को रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में भाकपा माओवादी के मगध क्षेत्र का सदस्य नरेश दास, राजगीर क्षेत्र का सब जोनल कमांडर विजय राम उर्फ वरूण, एरिया कमांडर अलखदेव राजवंशी उर्फ सद्दाम तथा झारखंड राज्य के कोडरमा क्षेत्र का एरिया कमांडर विनोद उर्फ बबलु शामिल है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने बिहार सहित पांच राज्यों में 48 घंटे के बंद का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications