अबू सलेम गैंग का गुर्गा दिल्ली में पकड़ा गया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस को मोहम्मद अकरम सिद्दीकी की मुंबई में हत्या और फिरौती मांगने के कई मामलों में तलाश थी।
पुलिस ने कहा कि मुंबई की एक अदालत ने सिद्दीकी को अपराधी घोषित किया है। वह अबू सलेम के लिए भारत में आपराधिक गतिविधियां चलाता है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी इलाहाबाद के नैनी में एक संजय नाम के व्यक्ति के साथ रह रहा है। पुलिस ने कहा "संजय सलेम के इशारे पर बिल्डरों, फिल्मी हस्तियों और जौहरियों से हफ्ता वसूली करता है।"
पुलिस को वर्ष 2000 में एक जौहरी सुभाष बाबूलाल सोनी की हत्या के मामले में सिद्दीकी की तलाश थी। सोनी की हत्या संजय, सरफराज और सिद्दीकी ने मिलकर की थी। कोलाबा पुलिस थाने में भी सिद्दीकी पर फिरौती वसूलने का मामला दर्ज है।
बाकी सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन सिद्दीकी जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया था और पहचान बदलकर दिल्ली के महरौली इलाके में रहने लगा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications