सुचित्रा सेन अस्पताल में भर्ती
वर्ष 1950 से 1970 के बीच बांग्ला सिनेमा पर राज कर चुकीं 79 वर्षीय सुचित्रा को बेलेव्यू अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, "सुचित्रा सेन को सीने में संक्रमण की वजह से सांस लेने में तकलीफ के बाद गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।"
सुचित्रा को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके अहम योगदान के लिए जाना जाता है। वह भारतीय सिनेमा में 1978 तक सक्रिय रहीं।
कुछ दिनों पहले भी सुचित्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उन्हें खाने में परहेज की सलाह दी गई थी।
उनकी बेटी मुनमुन सेन की दो बेटियां रिया और राइमा भी बॉलीवुड में अभिनय क्षेत्र में काम कर रही हैं।
बांग्ला सिनेमा के जानेमाने अभिनेता रहे उत्तम कुमार के साथ सुचित्रा की जोड़ी 1950 के दशक में खूब हिट हुई थी। 1975 में गुलजार की फिल्म आंधी में सुचित्रा की भूमिका को भरपूर प्रशंसा मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications