बुद्धदेव माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में भाग लेंगे
भट्टाचार्य ने स्थानीय निकाय चुनाव में वाममोर्चा की हार के बाद पांच और छह जून को हुई पोलित ब्यूरो की बैठक में भाग नहीं लिया था। माकपा के एक पदाधिकारी ने गुरुवार बताया, "वह (भट्टाचार्य) निश्चत रूप से बैठक में भाग लेंगे।"
सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल के उद्योगमंत्री निरुपम सेन, जिन्होंने पिछले महीने हुई पोलित ब्यूरो की बैठक में भाग नहीं लिया था, वह भी तीन और चार जुलाई की बैठक में शामिल होंगे।
पार्टी के एक अन्य नेता ने बताया, "पोलित ब्यूरो पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा करेगा जो स्थानीय निकाय चुनाव पर पार्टी की प्रदेश समिति की समीक्षा पर आधारित होगी।"
स्थानीय निकाय चुनाव में पराजय से 33 वर्षो से सत्ता में रहे माकपानीत वाममोर्चा को भारी धक्का लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications