मुकेश अंबानी समूह बाजारगत पूंजी निवेश में शीर्ष पर

रिलायंस उद्योग समूह का बाजार पूंजीकरण पिछली तिमाही में दो फीसदी से बढ़कर 357,902 करोड़ रुपये तक पहुंचा। जबकि टाटा समूह तीन फीसदी बढ़त के साथ 326,827 रुपये पूंजी निवेश कर दूसरे दर्जे पर पहुंचा है।

30 जून को उपलब्ध ब्योरे के मुताबिक रिलायंस धीरूभाई अंबानी समूह 14 फीसदी बढ़त के साथ 142,380 करोड़ रुपये निवेश कर तीसरे दर्जे पर पहुंचा है।

सारिणी में शीर्ष पर पहुंची दो अन्य कंपनियां हैं- मेटल्स मेजर स्टरलाइट 'वेदांता' समूह और टेलीकॉम सर्विसेज ग्रुप 'भारती एयरटेल'। लेकिन उनका बाजारगत पूंजी निवेश पिछली तिमाही में क्रमश: 20 फीसदी गिरावट के साथ 131,522 करोड़ रुपये और 16 फीसदी गिरावट के साथ 99,970 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

बाजारगत पूंजी निवेश के अनुसार शीर्ष पर पहुंची पांचवें दर्जे की कंपनियों में शामिल हैं- रिलायंस इंडस्ट्रीज (356,422 करोड़ रुपये), टाटा कंसल्टेंसी (146,987 कारोड़ रुपये), भारती एयरटेल (99,970 कारोड़ रुपये), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (57,114 कारोड़ रुपये) और टाटा स्टील (43,088 कारोड़ रुपये)।

बाजारगत पूंजी निवेश में बढ़ोतरी दर्ज कराने वाली अन्य कंपनियों में टाइटन 195 फीसदी के साथ सूची में पहले स्थान पर है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज 32 फीसदी तथा अनिल अंबानी की रिलायंस ब्रॉडकास्ट और टाटा टी ने 24 फीसदी के साथ सूची में जगह बनाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+