जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए वुल्फ
बर्लिन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी में बुधवार को तीन दौर के मतदान के बाद क्रिस्टियान वुल्फ को नया राष्ट्रपति चुना गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फेडरल एसेंबली के कुल 1,244 मतों में से वुल्फ को 625 मत हासिल हुए। तीन चरणों के मतदान के बाद भी वुल्फ सबसे आगे रहे।
बीते 31 मई को हॉर्स्ट कोएहलर के इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति का पद रिक्त हुआ था। यह चुनाव चांसलर एंजेला मार्केल के लिए एक बड़ी परीक्षा थी क्योंकि शुरुआत में उनके सहयोगी वुल्फ के समर्थन में एकजुट रहने में नाकाम रहे थे।
पहले दौर के मतदान के मार्केल के सहयोगी दलों के 44 सदस्यों ने वुल्फ का समर्थन ही नहीं किया जिससे मतदान अगले दौर में पहुंच गया। दूसरे दौर में उन्हें 615 मत मिले थे। इसके बाद तीसरे चरण का मतदान हुआ और उसमें वुल्फ निर्वाचित घोषित किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications