झारखंड में चार नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के तीन नक्सलियों को रांची से 190 किलोमीटर दूर गिरिडीह जिले के जंगलों में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस ने दो राइफलें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अन्य नक्सली को हजारीबाग जिले में गिड्डी गांव में गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार को समाप्त हुए नक्सलियों के बंद के चलते ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा, यहां यातायात के साधन बाधित रहे। खनन कार्य भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।
नक्सलियों ने झारखंड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में बंद का आयोजन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications