मेक्सिको में भूकंप, एक की मौत
मेक्सिको सिटी, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको के आक्सका प्रांत में बुधवार को आए भूकंप में एक मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय नागरिक रक्षा एजेंसी के निदेशक ने बताया कि हुआक्सपोल्टेपेक कस्बे में एक मकान ढह जाने से अरमांदाओ लुगो हरनांडेज नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications