नेता ने मुख्यमंत्री से मांगी आत्मदाह की अनुमति
इंडियन जस्टीस पार्टी के मण्डल प्रभारी रामनरेश अग्रहरि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह गुहार लगाई है। आत्मदाह करने की अनुमति मांगने के लिए उन्होंने भ्रष्टाचार को कारण बताया है। भ्रष्टाचारियों से आजिज आ चुके अग्रहरि अब आत्मदाह को ही एकमात्र उपाय मानते हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा है, "कुशीनगर नगर पंचायत कप्तानगंज में भ्रष्टाचार को देखते हुए मैंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कई दफा मांग की लेकिन अब तक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो पाई है।"
कप्तानगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनाानी पार्क में स्वाधीनता दिवस के दिन उन्होंने आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications